संदीप जैसा समर्पित अभिनेता नहीं देखा : राम गोपाल वर्मा

चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा को ‘सत्या’, ‘भूत’, ‘सरकार’ जैसी चर्चित फिल्में देने वाले राम गोपाल वर्मा उनकी आगामी दक्षिण भारतीय फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ में वीरप्पन की भूमिका निभा रहे नवोदित अभिनेता संदीप भारद्वाज के समर्पण भाव से बहुत प्रभावित हुए हैं।

राम गोपाल वर्मा ने एक बयान में कहा, “मैंने अपने करियर में कभी संदीप से ज्यादा समर्पित और सुव्यवस्थित अभिनेता नहीं देखा। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि उन्होंने वास्तव में वीरप्पन की तरह सोचना शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, “संदीप को फिल्म से जुड़े लोगों की ओर से मिली सबसे बड़ी तारीफ वह चेतावनी थी कि उनकी जान जा सकती है, क्योंकि लोग उन्हें गलती से असली वीरप्पन समझ सकते हैं।”

संदीप राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के छात्र हैं। फिल्म के पोस्टर में वह काफी हद तक असली वीरप्पन जैसे दिख रहे हैं।

‘किलिंग वीरप्पन’ में कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार शिवराजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इसमें अभिनेत्री पारुल यादव और यंगा शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493