लोगों को गुदगुदाने दिल्ली पहुंचे रसेल ब्रांड

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड भारत में लोगों को गुदगुदाने शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उनके तीन कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में होंगे, जहां वह लोगों को अपने हास्य बोध से लोटपोट करेंगे।

रसेल लाइव वायकॉम18 कॉमेडी सेंट्रल चकल फेस्टीवल के दूसरे सत्र में उक्त स्थानों पर प्रस्तुतियां देंगे। वह भारत में पहली बार प्रस्तुति देने जा रहे हैं। शुक्रवार को उनकी प्रस्तुति दिल्ली में होगी। इसके बाद वह शनिवार को मुंबई और रविवार को बेंगलुरू में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह सुबह 11 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचे। उन्होंने आरामदायक कपड़े पहने हुए थे।”

रसेल दिल्ली में एक प्रतिष्ठित आलीशान होटल में ठहरेंगे।

‘फॉरगेटिंग सारा मार्शल’ और ‘गेट हिम टू द ग्रीक’ जैसी फिल्मों में अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को लोटपोट करने वाले रसेल पिछली बार पॉप स्टार गायिका केटी पेरी से शादी करने के लिए भारत आए थे। दोनों ने साल 2010 में राजस्थान में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों का अब अलगाव हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493