नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को अफ्रीकी देश जिबूती की सरकार और वहां के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह को भेजे संदेश में मुखर्जी ने कहा कि भारत तथा जिबूती के बीच पारंपरिक रूप से दोस्ताना और मधुर संबंध रहा है।
उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के दोस्ताना संबंध आगे और अधिक मजबूत होंगे।
राष्ट्रपति ने कहा, “संघर्ष प्रभावित यमन में फंसे भारतीय नागरिकों तथा अन्य देश के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के हमारे सरकार के प्रयास में खुले दिल से मदद करने के जिबूती सरकार के रवैये ने इस संबंध को नई ऊंचाई दी है।”
उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर आपकी बेहतरी और जिबूती के मित्रवत लोगों की प्रगति, खुशी और संपन्नता की कामना करता हूं।”
जिबूती को फ्रांस से 27 जून, 1977 को आजादी मिली थी।
dharmpath.com dharmpath