‘वन डायरेक्शन’ बैंड पहले से मजबूत हुआ : लियाम

लॉस एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। मशहूर पॉप बैंड वन डायरेक्शन के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने मुश्किल हालात का सामना करना सीख लिया है। वे मानते हैं कि वे अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बैंड सदस्य हैरी स्टाइल, लियाम पायने, निआल होरान और लुइस टॉमलिंसन को साथी सदस्य जायन मलिक के बैंड छोड़ने की वजह से काफी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अक्सर अपने ऊपर बहुत दबाव महसूस होता है, लेकिन अब वे पहले की अपेक्षा मजबूत हो गए हैं।

लियाम ने ‘टीन वॉग’ पत्रिका को बताया, “हम सबसे ज्यादा दिमागी रूप से बड़े हुए हैं, हालांकि हम अब भी बेहद नादान हैं। हम हमारे सामने रोज खड़ी होने वाली दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना सीख रहे हैं। जाहिर है कि इस मुकाम पर आकर हमेशा बहुत दबाव रहता है।”

उन्होंने कहा, “बैंड में बहुत बड़े बदलाव हुए हैं। हमें उन विविध अड़चनों से पार पाना था। ईमानदारी से कहूं, तो हम अब पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत हो गए हैं, जो अच्छी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493