सेना ने जम्मू में लगाया पारा-सेलिंग शिविर

जम्मू, 26 जून (आईएएनएस)। सेना ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले के दूरवर्ती इलाके में युवाओं के लिए पारा-सेलिंग शिविर आयोजित किया।

सेना के प्रवक्ता कर्नल.एस.डी. गोस्वामी ने जम्मू में शुक्रवाार को बताया, “लाम स्थित रियासी हेलीपैड ग्राउंड के राष्ट्रीय रायफल्स फोर्स की देखरेख में झांगर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा पारा-सेलिंग शिविर स्थापित किया गया।”

कर्नल गोस्वामी ने बताया, “पारा-सेलिंग शिविर राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा आयोजित की गई अन्य रोमांचक गतिविधियों में एक है, जहां गांव के युवाओं ने हिस्सा लिया।”

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सेना के पारा-सेलर की दक्ष टीम ने किया, जिसमें लाम तथा झांगर के दूरवर्ती-सीमावर्ती इलाके के युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवा पीढ़ी के समक्ष रोमांचक खेल को पेश करना था।

लारोका, लैम, झांगर, सरयाह, लेहरान और माकिरी गांव के 50 युवकों ने इसमें हिस्सा लिया था।

कर्नल गोस्वामी ने कहा, “शिविर के दौरान पारा-सेलिंग से जुड़े प्रायोगिक तथा सैद्धांतिक पहलू तथा इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहुलओं को लेकर प्रशिक्षण दिए गए।”

इस रोमांचक शिविर के लिए स्थानीय लोगों ने सैन्यकर्मियों का आभार जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493