कोलंबो टेस्ट : सिल्वा, मैथ्यूज की बदौलत श्रीलंका को बढ़त

कोलंबो, 26 जून (आईएएनएस)। कौशल सिल्वा (80) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (77) की बदौलत मेजबान श्रीलंका ने पी. सारा ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए 138 रनों के जवाब में श्रीलंका अब तक कुल 166 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है।

बारिश के कारण दिन के आखिरी सत्र का खेल निर्धारित ओवरों से पहले खत्म करना पड़ा। रंगना हेराथ नाबाद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि दुश्मांथा चामीरा को अपना खाता अभी खोलना है।

पाकिस्तान के दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किए जबकि जुनैद खान, जुल्फिकार बाबर और मोहम्मद हफीज को एक-एक विकेट मिला।

पहले दिन के एक विकेट के नुकसान पर 70 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को दूसरा और दिन का पहला झटका कुमार संगकारा (34) के रूप में लगा। बाबर ने उन्हें अशद शफिक के हाथों कैच कराया। जल्द ही यासिर ने लाहिरु थिरिमाने (7) को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

इसके बाद गुरुवार को 21 रनों पर नाबाद लौटने वाले सिल्वा ने मैथ्यूज के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़ कर टीम को 191 रनों तक पहुंचाया। यहां हालाकिं 11 रनों के अंदर यासिर ने सिल्वा, दिनेश चंडीमल (1) और कितुरुवान विथानेज (3) को पवेलियन भेज श्रीलंकाई टीम को मुश्किल में डाल दिया। सिल्वा ने 218 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए।

सातवें विकेट के लिए धम्मिका प्रसाद (35) और मैथ्यूज ने 73 रन जोड़ कर श्रीलंका को बढ़ी बढ़त की ओर अग्रसर किया। मैथ्यूज 153 गेंदों में आठ चौके लगाकर आठवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493