उप्र : युवक सरयू में डूबा

करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार से आधा दर्जन युवक स्थानीय सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय एक युवक गहराई में चला गया और डूबने लगा। अन्य युवकों ने उसे बचाने की तमाम कोशिश की मगर वह गहराई में जाकर डूब गया। स्थानीय लोगों ने बाद में लाश की काफी तलाश की, मगर शव का पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल बृजकिशोर यादव व दरोगा अशोक कुमार ने गोताखोरों को बुलाया और नदी में जाल डलवाकर तलाश कराया। इसके बाद नदी से शव बरामद कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि डूबने वाला युवक मोहम्मद जीशान 21 वर्ष का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493