स्विफ्ट के साथ नहीं रहना चाहेंगी गोमेज

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार सेलेना गोमेज का कहना है कि वह पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट के साथ कमरा साझा नहीं करना चाहेंगी, क्योंकि उन्हें लगता हैं कि उनकी पक्की सहेली स्विफ्ट को अपनी निजता से समझौता करना पसंद नहीं है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, गोमेज ने गुरुवार को टीवी कार्यक्रम ‘शोबॉय इन द मॉर्निग’ में बताया कि वह न्यूयार्क में स्विफ्ट के पास रहने की इच्छुक हैं।

शो के मेजबान शोबोय ने गोमेज को पूछा कि क्या वह न्यूयार्क में स्विफ्ट के साथ रहेंगी, तो उनका जवाब था, “मैं ऐसा चाहती हूं.. और इस बारे में गंभीर हूं। लेकिन हम एक साथ नहीं रहेंगे..क्योंकि मुझे लगता है कि वह (स्विफ्ट) भी निजता को प्राथमिकता देती हैं।”

लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इतनी जल्दी वह लॉस एंजेलिस छोड़कर न्यूयार्क में नहीं बसेंगी। उन्होंने कहा, “मैंने पिछले साल ही घर खरीदा है, तो मुझे लगता है कि अभी यहां वक्त बिताना चाहिए। लेकिन कुछ तो है, जो मुझे बार बार न्यूयार्क खींचता हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493