वसुंधरा दिल्ली में, मोदी से मुलाकात संभव

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमीश्नर ललित मोदी की मदद को लेकर विवादों में घिरीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना है।

ललित की मदद को लेकर विवादों में घिरी राजे की यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की संभावना है।

केंद्र सरकार पहले ही इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस के दबाव के बावजूद वसुंधरा के साथ खड़ी नजर आ रही है, जो इस मुद्दे को लेकर वसुंधरा के इस्तीफे की मांग कर रही है।

हालांकि राजनीतिक हलकों में मोदी और शाह से वसुंधरा की संभावित मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कुछ समय पहले तक इस मुद्दे पर वसुंधरा को लेकर चुप्पी साधे हुए था, जबकि इसी मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बचाव में खुलकर सामने आया था।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी और शाह के बीच शुक्रवार को एक बैठक हुई, जिसमें वसुंधरा को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने देने का फैसला किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493