‘जज्बा’ पूरी होने पर संजय गुप्ता भावुक

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय गुप्ता की बहुप्रतीक्षित एवं महत्वकांक्षी फिल्म ‘जज्बा’ लगभग पूरी हो चुकी है और वह बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म पर काम भी शुरू करने वाले हैं। इस स्थिति ने उन्हें भावुक कर दिया है।

उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से अपनी भावनाएं साझा की।

45 वर्षीय गुप्ता ने कहा, “मैं बदलाव के दौरे से गुजर रहा हूं। ‘जज्बा’ पूरी होने वाली है और मैं अपनी नई फिल्म शुरू करने वाला हूं।”

गुप्ता को लगता है कि वह इस समय एक मिश्रित भावनात्मक दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि उनकी एक फिल्म पूरी हो रही है और वह अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “एक फिल्म पूरी हुई और दूसरी शुरू। एक को जाने नहीं दे सकता, दूसरी के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मिलाजुला एहसास हो रहा है।”

फिल्म ‘जज्बा’ से अभिनेत्री ऐश्वर्य राय वापसी कर रही हैं। फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी और चंदन रॉय सान्याल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म नौ अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493