मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार के बेटे रोनित ने मनोरंजन चैनल पेप्सी एमटीवी इंडीज पर अपना म्यूजिक वीडियो ‘गोल्डन’ जारी किया।
रोनित सरकार ने फिल्म ‘लफंगे परिंदे’ के गाने गाए थे। उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए जिंगल भी गाए हैं। उन्होंने अपने पहले म्यूजिक एल्बम ‘इन द ब्राइटेस्ट कॉनर्स’ में से गोल्डन वीडियो जारी किया।
रोनित मंच पर अपने उपनाम ऑकवर्ड बोंग के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने ‘स्लेप्ट थ्रो’ और ‘नॉट टुडे’ जैसे गाने गाए हैं।
रोनित ऑरगैनिक पॉप शैली के गायक हैं और अकॉस्टिक गिटार के साथ प्रयोग करते हैं।
dharmpath.com dharmpath