बीसीसीआई की सम्बद्धता चाहता है मिजोरम

कोलकाता, 27 जून (आईएएनएस)। मिजोरम क्रिकेट संघ (सीएएम) ने शनिवार को सम्बद्धता के सम्बंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आधिकारिक तौर पर निवेदन किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री और सीएम के प्रमुख लाल थानथावाला ने मिजोरम के एडवोकेट जनरल विश्वजीत देब के साथ बातचीत के दौरान बीसीसीआई प्रमुख जगमोहन डालमिया का धन्यवाद किया। थानथावाला ने कहा कि देब के साथ उनकी सम्बद्धता के बारे में विस्तार से बातचीत हुई।

डालमिया ने मिजोरम के इस निवेदननामे को सम्बद्धता समिति के सदस्यों को भेज दिया है। इस बारे में अतिशीघ्र कोई फैसला कर लिया जाएगा।

सम्बद्धता मिलने के बाद मिरोजम को क्रिकेट से जुड़े कई फायदे होंगे। इसमें सबसे प्रमुख वहां पूर्ण आकार के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493