उप्र : 18 अपराधी जिला बदर, 8 के शस्त्र लाइसंेस रद्द

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय और 11 और अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व न्यायालय से 7 अपराधियों को जिला से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

डीएम ने बताया कि अब्दुर्रहमान मुंडवर, रमेश, रोशनलाल, गणेश विश्वकर्मा, अवधेश यादव, मुनीव यादव, होरीलाल यादव, मारूफ कसाई, असलम, श्रवण यादव को जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय से जिला बदर किया गया।

इसके अलावा दिनेश, सर्वेश पाठक, जितेंद्र राम, अजीत शर्मा, राघवेंद्र सेठ, गुलाब यादव व सोनू सिंह को अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय से जिला बदर किया गया है।

आयुध अधिनियम के अंतर्गत आठ व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय से निरस्त किया गया है, जिसमें गोरख यादव, शमशाद, रामाशीष यादव, नंदलाल यादव, झीनकू मौर्य, सत्यदेव राय, शाहनवाज आलम, जमीर अहमद आदि शामिल हैं।

डीएम ने कहा कि जिले में किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493