अफगानिस्तान : हवाई हमले में 19 आतंकवादी ढेर

काबुल, 27 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हवाई हमले में 19 आतंकवादियों को मार गिराया गया। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता सरवर हुसैनी ने कहा, “अफगानिस्तान की वायु सेना ने अली अबद जिले में आधी रात को आतंकवादियों के अड्डों पर हमला किया, जिसमें 19 आतंकवादियों की मौत हो गई, जिसमें पांच विदेशी लड़ाके शामिल हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में आठ अन्य आंतकवादी घायल हो गए तथा मरने वालों में एक महिला आतंकवादी शामिल है।

हुसैनी ने कहा, “अली अबद और पड़ोसी चारदारा जिले में चलाए जा रहे सफाया अभियान के तहत यह हवाई हमले किए गए। जब तक इलाके से सारे सशस्त्र आतंकवादियों का सफाया नहीं कर दिया जाता अभियान जारी रहेगा।”

इसी वर्ष इससे पहले कुंदूज प्रांत में भारी संघर्ष हुआ, जिसमें सेना ने प्रांत के कई जिलों पर नियंत्रण की कोशिशों में लगे आतंकवादियों को मार भगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493