नागालैंड में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

दीमापुर, 27 जून (आईएएनएस)। नागालैंड की वाणिज्यिक राजधानी दीमापुर में शनिवार को एक अस्पताल के गोदाम में ग्रेनेड फटने से हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले और घायल चारों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं।

मरने वालों की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश विश्वकर्मा और उनकी बेटी रुथ गुरुं ग के रूप में कर ली गई है, जबकि घायलों में प्रकाश का दामाद दीपक गुरुं ग और पोता चार वर्षीय रोबिन शामिल है।

पुलिस ने बताया कि प्रकाश अस्पताल में ही काम करता था और गोदाम के एक हिस्से को आवास के तौर पर इस्तेमाल करता था।

एक पुलिस अधिकारी ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया, “प्रकाश दोपहर 1.30 बजे के करीब घर लौटा और ग्रैनेड की तरह दिखने वाली किसी चीज को लिए हुए था। विस्फोट शाम पांच बजे हुआ, जिसमें प्रकाश और उसकी बेटी रुथ की तत्काल मौत हो गई।”

दीपक, जो विस्फोट के समय कमरे में पुताई कर रहा था और वहीं खेल रहा उसका बेटा रोबिन विस्फोट के कारण जख्मी हो गए।ष

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय प्रकाश की पत्नी कहीं बाहर गई हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493