जेनिफर भूमिका के लिए जानकारी जुटाने अस्पताल पहुंचीं

लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री-फिल्म निर्माता जेनिफर गार्नर ने आगामी फिल्म ‘मिरकल्स फ्रॉम हेवन’ की अपनी भूमिका के लिए जानकारी जुटाने के लिए बोस्टन स्थित बोस्टन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल का दौरा किया।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, जेनिफर (43) ने अस्पताल के सेंटर फॉर मोटिलिटी एंड फंक्शनल गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिस्ऑर्र्डस के निदेशक से मुलाकात की। दोनों ने साथ में एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे अस्पताल ने जेनिफर का शुक्रिया अदा करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया। जेनिफर हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक की पत्नी हैं।

उस ट्वीट में लिखा गया, “आगामी फिल्म की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए रुक कर डॉक्टर नुर्को से मुलाकात करने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया जेनिफर गार्नर।”

‘मिरकल्स फ्रॉम हेवन’ पाचन संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची की कहानी है, जिसे एक भयंकर दुर्घटना का सामना करने के बाद एकाएक पता चलता है कि उसकी बीमारी चमत्कारिक ढंग से खुद ब खुद ठीक हो गई है। फिल्म क्रिस्टी बीम की किताब ‘मिरकल्स फ्रॉम हेवन’ पर आधारित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493