असम, पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 28 जून (आईएएनएस)। उत्तरी पश्चिम बंगाल और असम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद यहां घबराहट का माहौल है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जलिंग, अलीपुरद्वार और कूच बेहर जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घबराकर अपने मकानों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई।

अब तक हालांकि कहीं से भूकंप के कारण जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है।

इस बीच, रात भर से हो रही लगातार बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और सिक्किम की राजधानी गंगटोक को जोड़ने वाला मार्ग मिट्टी के कटाव और जमाव से बंद हो गया है।

सिक्किम के जनजीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (ए) पर वाहनों का परिचालन शनिवार को जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के प्रयासों से कुछ समय के लिए बहाल किया गया।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले के शेटिझोरा में भूस्खलन के बाद यह सड़क मार्ग फिर बाधित हो गया। जीआरईएफ के कर्मचारी सड़क मार्ग को वाहनों का परिचालन पुन: बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयासरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493