मेघालय में मुठभेड़, 2 उग्रवादी मरे

शिलांग, 28 जून (आईएएनएस)। मेघालय पुलिस और सेना ने असम-मेघालय सीमा से लगते नॉर्थ गारो हिल्स जिले में रविवार को संयुक्त अभियान के तहत दो उग्रवादियों को मार गिराया।

मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक जी.एच.पी राजू ने बताया कि जिले के सुदूरवर्ती इलाके में तड़के करीब 4.45 बजे उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी या अचिक मटगरिक इलिट फोर्स (एएमएफएफ) गुट के दो उग्रवादी मारे गए।

उत्तरी गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि उग्रवादियों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं।

गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी या अचिक मटगरिक इलिट फोर्स मेघालय के गारो हिल्स इलाके में पकड़ रखने वाला एक उग्रवादी संगठन है। यह अर्से से गारो हिल्स क्षेत्र में जबरन वसूली कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493