एशेज के सभी 5 टेस्ट खेलने का लक्ष्य : हैरिस

कैंटरबरी, 28 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रायन हैरिस ने कहा है कि वह इस साल गर्मियों में होने वाली एशेज सीरीज के सभी पांच मैच खेलना चाहते हैं।

हैरिस ने छह महीने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। वह इन दिनों काउंटी क्रिकेट में केंट के लिए खेल रहे हैं।

बच्चे के जन्म के कारण वह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा सके थे और अब उन्हें उम्मीद है कि वह मिशेल जानसन, जोस हाजलेवुड और मिशेल स्टार्क के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सकेंगे।

समाचार पत्र सिडनी मार्निग हेराल्ड ने हैरिस के हवाले से लिखा है, “मैं यहां पांच टेस्ट खेलने आया हूं। मैं लय बनाए रखना चाहता हूं और खुद को फिट भी रखना चाहता हूं। मैं रॉड मार्श और डारेन लेहमन के लिए पहले टेस्ट हेतु टीम के चयन को लेकर मुश्किलें पैदा करना चाहता हूं।”

दो साल पहले भी हैरिस पहला एशेज टेस्ट खेलना चाहते थे लेकि उन्हें मौका नहीं मिल सका था। हैरिस ने कहा कि उस समय के लिहाज से चयनकर्ताओं ने सही फैसला किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493