काबुल, 28 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में अतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के हवाई हमले में पांच आतंकवादी मारे गए।
यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, “नाटो नीत सुरक्षाबलों के मानवरहित विमानों ने वंत वायगल जिले के मरदिश इलाके में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और तीन घायल हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मारे गए आतंकवादियों में तालिबान नेता गुलाम उल्ला भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath