मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘दिलवाले’ में हैं। वह कहते हैं कि रोहित काफी हद तक उनके जैसे हैं।
संजय ने आईएएनएस को बताया, “रोहित मेरी तरह और मैं उनकी तरह हूं। ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान हमारी पिछली फिल्मों से जुड़ी सारी यादें ताजा हो गईं।”
संजय पिछले दो दशकों से हिंदी सिनेजगत में हैं। वह अबतक रोहित शेट्टी की चार फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, इनमें से एक फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी।
रोहित शेट्टी की ‘ऑल द बेस्ट : फन बिगिन्स’ में संजय का किरदार उनके निभाए यादगार किरदारों में से एक है। उस वक्त उनका डायलॉग ‘ढोंडू जस्ट चिल’ बहुत मशहूर हुआ था।
संजय ‘आंखों देखी’ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। ‘दम लगाके हईशा’ के लिए भी उन्होंने खूब तारीफें बटोरी। वह आगे ‘प्रेम रत्न धन पायो’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath