इस्लामाबाद, 28 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तान के जफराबाद जिले में तड़के बंदूकधारियों ने सो रहे जफरउल्लाह जातक को गोली मार दी।
जातक उर्दू भाषी समाचार पत्र ‘इंतेखाब’ के पत्रकार थे।
पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच की जा रही है।
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने जनवरी में कहा था कि पाकिस्तान विश्व में पत्रकारों के काम करने के लिए सर्वाधिक खतरनाक देश है। यहां 2014 में 14 पत्रकारों की हत्या की गई थी।
dharmpath.com dharmpath