लेटो ने सहकलाकारों को चूहे, गोलियां भेंट की

लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता-गायक जेरेड लेटो के साथ फिल्म ‘सुसाइड स्क्वायड’ में काम कर चुके सहकलाकारों ने बताया कि लेटो ने फिल्म की शुरुआती शूटिंग में उनकी अनुपस्थिति से उपजे विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें जिंदा चूहे और कारतूस भेंट की थीं।

लेटो ‘सुसाइड स्क्वायड’ में जोकर के रूप में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ विल स्मिथ, मार्गोट रोबी, जोयल किनमैन, जय कर्टनी, कारा डेलेविंग्ने, वॉइला डेविस और एडम बीच भी हैं।

सह अभिनेता एडम बीच ने ‘वेबसाइट ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “उन्होंने (मार्गोट रोबी) को एक काले डिब्बे के साथ एक प्यारी सी चिट्ठी भेजी। डिब्बे में एक जीवित चूहा था। वह बहुत प्यारा था। उसके बाद उन्होंने एक पत्र के साथ विल स्मिथ को गोलियां भेजीं।”

लेटो (43) ने उन्हें एक वीडियो भी भेजी।

एडम ने कहा, “वास्तव में उनका कहना था कि ‘दोस्तों, मैं शूटिंग के लिए नहीं आ सकता लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं आप जितनी ही कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’ वीडियो में वह अपने किरदार में दिखे। इसने हमारा दिमाग हिलाकर रख दिया। उस दिन हमें अहसास हुआ कि यह असली है।”

‘सुसाइड स्क्वायड’ पांच अगस्त, 2016 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493