प्रणब ने कुवैत, ट्यूनीशिया हमले पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कुवैत तथा ट्यूनीशिया में हुए आतंकवादी हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

कुवैत के अमीर शेख शबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह को भेजे संदेश में प्रणब ने कहा, “कुवैत में शुक्रवार को एक मस्जिद पर जघन्य हमले की खबर सुनना बेहद हैरान और दुखी कर देने वाला था जिसमें कई निर्दोष नमाजियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।”

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि मानवता की प्रगति एकता, शांति, भाईचारा और अहिंसा में निहित है। हम कुवैत के लोगों के साथ खड़े हैं और हम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अपने समर्थन को दोहराते हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं भारत सरकार तथा भारत की जनता की तरफ से हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। हम मृतकों तथा घायलों के परिजनों के साथ हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं। हम घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

प्रणब ने ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैद एसेब्सी को भेजे संदेश में भी ऐसी ही भावनाएं जाहिर की। उत्तर अफ्रीकी देश में शुक्रवार को भूमध्यसागरीय आश्रय स्थल में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493