पराग्वे की जीत की खुशी ने ली गोंजालेज के चाचा की जान

कांसेपशियन (चिली), 28 जून (आईएएनएस)। पराग्वे को कोपा अमेरिका कप में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए ब्राजील पर जीत दिलाने वाले स्टार स्ट्राइकर डर्लिस गोंजालेज की खुशी तब अधूरी रह गई जब विजयी पेनाल्टी शूटआउट देख उनके एक चाचा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

शनिवार को हुए मैच में 21 वर्षीय गोंजालेज ने निर्धारित समय के खेल के दौरान गोल कर पहले अपनी टीम को 1-1 से बराबरी दिलाई। इसके बाद शूटआउट के दौरान उन्होंने विजयी गोल दाग पराग्वे को कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

लेकिन मैच के बाद गोंजालेज को पता चला कि उनके एक रिश्तेदार की घर पर मैच देखते हुए दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

गोंजालेज ने शनिवार को ट्वीट किया, “आज ही क्यों, अंकल? क्यों? आपने मुझे इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि मैंने आपको इतनी ज्यादा खुशी दे दी। मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा।”

गोंजालेज ने इस ट्वीट के साथ अपने रिश्तेदार की तस्वीर भी साझा की है।

गोंजालेज स्विट्जरलैंड के क्लब एफसी बासेल के लिए खेलते हैं और पराग्वे के उभरते स्टार स्ट्राइकर माने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493