शुरुआती दिनों पर बोली कंगना -मैं फंस गई थी

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कंगना रनौत अत्यधिक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में उभरी हैं। उनका मानना है कि पहले जब वह फिल्म जगत में आई थीं तो वह यहां जैसे फंस-सी गई थीं। हालांकि वह अब खुद को निडर और आत्मविश्वासी मानती हैं।

कंगना ने बॉलीवुड में ‘गैंगस्टर’ फिल्म से पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन अ.. मेट्रो’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में काम किया।

कंगना ने आईएएनएस से कहा, “जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, तो फंस-सी गई थी। मैं अपनी सभी फिल्मों में मर रही थी। इसीलिए इससे बाहर आना मेरे लिए आसान नहीं था।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरी नियति थी और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की।”

कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। उनकी हाल ही में आई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ को काफी सराहना मिली। उन्होंने कहा कि अपने करियर के इस मुकाम पर उन्हें अब किसी चीज से डर नहीं लगता।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आज मैं जहां हूं, मुझे किसी बात का डर नहीं है। जब मैं इस उद्योग में आई थी, उस समय मेरे पास कुछ नहीं था और अब मुझे खुद में बहुत विश्वास है। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं, और मैं अपनी जिंदगी अपनी शर्तो पर जी रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493