उप्र : हाईटेंशन तार की चपेट में आए छात्र की मौत

पुलिस ने रविवार को बताया कि मलिक नगर कॉलोनी निवासी ताहिर अपने परिवार सहित रहता है। ताहिर का बड़ा पुत्र शहजान (15) इंटर का छात्र है। शनिवार की शाम को शहजान अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। वह रेलवे पुल के पास जाकर नहर में नहाने लगा।

रेलवे पुल के पास हाईटेंशन तार की लाइन नहर के आर-पार जा रही है। शाम को साढ़े सात बजे जैसे ही शहजान रेलवे पुल से नहर में छलांग लगाई तो उसका हाथ हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट लगते ही वह नहर में गिर गया। दोस्तों ने उसे नहर से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493