पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात बाराचवर क्षेत्र के अमवा सिंह गांव निवासी किसान राजेश सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह (प्रशिक्षु नर्स) अपने घर में खाना बना रही थी, तभी खपरैल का मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। श्रद्धा मकान के मलबे में दब गई। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने काफी मेहनत कर मलबा हटाकर श्रद्धा को निकाला। लेकिन सिर में गहरी चोट के कारण वह दम तोड़ चुकी थी।
फिर भी उम्मीद का दामन थामे परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। श्रद्धा काशीनाथ नर्सिग एवं पैरामेडिकल कालेज में नर्सिग कोर्स (द्वितीय वर्ष) की छात्रा थी।
dharmpath.com dharmpath