अबुजा, 28 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर के एक अस्पताल के नजदीक आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के क्षेत्रीय समन्वयक मोहम्मद कनार ने बताया कि दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने शनिवार को सरकारी अस्पताल में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा जांच में लगे कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया।
मुख्य राहतकर्मी ने बताया कि इस बीच एक महिला हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
स्थानीय लोग इस घटना के लिए बोको हराम को जिम्मेदार मान रहे हैं, जिसने नाइजीरिया में हिंसक हमलों में अब तक 13,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है।
नाइजीरिया के विभिन्न हिस्से में इस साल कई आत्मघाती हमले हुए हैं। बोको हराम ने पड़ोसी देशों नाइजर और चाड में भी आत्मघाती हमले किए हैं।
dharmpath.com dharmpath