‘ईद के बाद नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं मुकुल रॉय’

कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ईद के बाद अपनी स्वयं की पार्टी की घोषणा कर सकते हैं, यह दावा उनके सहयोगी और पार्टी से निष्कासित किए गए नेता दीपक घोष ने रविवार को किया। पूर्व केंद्रीय ने हालांकि इस घटनाक्रम की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

घोष ने मीडियाकर्मियों को यहां बताया, “मसौदा तैयार है हम ईद के बाद चुनाव आयोग के समक्ष नई पार्टी के गठन के लिए दस्तावेज जमा करा देंगे। एक बार औपचारिकताएं पूरी हो जाएं, हम घोषणा कर देंगे।”

मुकुल रॉय ने हालांकि दीपक के बयान को निजी करार दिया।

उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उनकी टिप्पणी निजी है, मुझे इस संबंध में कुछ भी नहीं कहना है।”

कभी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में दूसरा स्थान रखने वाले रॉय से पार्टी के सभी पद छीन लिए गए हैं। साथ ही करोड़ों रुपयों के चिट-फंड घोटाले में सीबीआई द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद से उनकी स्थिति और बदतर हो गई। चुनाव में तृणमूल की सफलता के ‘शिल्पकार’ का श्रेय रॉय को ही जाता है।

सीबीआई द्वारा तृणमूल के नेताओं से पूछताछ को पार्टी ने सुनियोजित करार दिया था, लेकिन रॉय पार्टी के मत के खिलाफ गए और उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी का सहयोग करेंगे, भले ही वह उन्हें 100 बार बुलाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493