सियोल, 29 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मिडिल ईस्ट रेस्पायरेटरी सिंड्राम (मर्स) के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।
सियोल, 29 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मिडिल ईस्ट रेस्पायरेटरी सिंड्राम (मर्स) के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।
चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक, अब तक 182 लोग में मर्स के लक्षण नजर आए हैं, जिनमें 32 की मौत हो गई है।
देश में मर्स का पहला मामला 20 मई को सामने आया था, जब सऊदी अरब से लौटे एक 68 वर्षीय व्यक्ति में मर्स का लक्षण पाया गया था।
इसके बाद से यह वायरस एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी से फैला, जो सऊदी अरब के बाहर दूसरा सबसे प्रभावित देश बना। इसके प्रसार के साथ ही दक्षिण कोरिया तथा बाहर के देशों में लोग सतर्क हो गए।
दक्षिण कोरिया की सरकार इस वायरस की रोकथाम न कर पाने पर आलोचना का सामना कर रही है।
dharmpath.com dharmpath