नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को फुहारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, “आसमान सोमवार को आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
वातावरण में आद्र्रता 79 फीसदी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ शहर के कुछ हिस्से में हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath