‘दृश्यम’ से ज्यादा संवेदनशील है ‘पापनाशम’ : जीतू

चेन्नई, 29 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक जीतू जोसफ का कहना है कि अभिनेता-फिल्मनिर्माता कमल हासन की आने वाली तमिल फिल्म ‘पापनाशम’ अपनी मूल फिल्म ‘दृश्यम’ से कहीं ज्यादा संवेदनशील है। ‘पापनाशम’ शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।

‘पापनाशम’ मोहनलाल अभिनीत मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘दृश्यम’ की आधिकारिक रीमेक है।

जीतू ने आईएएनएस को बताया, “हमने कहानी में थोड़ा बदलाव करने के साथ कुछ भावुकता का पुट भी जोड़ा है। कमल सर का मानना है कि तमिल दर्शकों को संवेदनशील फिल्में पसंद आती हैं। फिल्म के मुख्य विषय वस्तु में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन निर्देशन अलग ढंग से किया गया है।”

फिल्म में गौतमी, निवेता, थॉमस, कलाभावन मणि, अनंत महादेवन और आशा शरत ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

‘पापनाशम’ जीतू के निर्देशन की पहली तमिल फिल्म है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से तमिल सिनेमा में काम का करने के लिए इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘पापनाशम’ तमिल भाषा की उनकी आखिरी फिल्म नहीं होगी। वह आगे भी तमिल फिल्मों का निर्माण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493