काबुल, 29 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने घात लगा कर सैन्य काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें 11 जवानों की जान चली गई।
‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार रात कुर्ख जिले के मस्जिद-ए-चोबी इलाके में हुई।
यह सैन्य काफिला हेरात शहर से नजदीकी बदगिस प्रांत जा रहा था। आतकंवादियों ने मृत जवानों के हथियार भी लूट लिए।
dharmpath.com dharmpath