‘बीमार भारतीय प्रत्यर्पण लायक नहीं’

मेलबर्न, 29 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक वाहन से कुचल कर एक विद्यार्थी की हत्या करने के बाद फरार हुए भारतीय युवक के वकील ने कहा है कि वह अपने मुवक्किल के प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी गंभीर बीमारी को आधार बनाएगा।

समाचार चैनल ‘एबीसी’ ने सोमवार को बताया कि पुनीत ने नशे की हालत में 148 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए 19 वर्षीय छात्र डीन होफ्सटे को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में क्लैंसी कोकर नामक 20 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुनीत को शराब पीकर लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोषी ठहराया गया है।

वह 2013 में पंजाब के पटियाला में गिरफ्तार होने से पहले चार सालों तक फरार था। उसका प्रत्यपर्ण किया जाना था।

उसे पिछले महीने ही चिकित्सा रपट के आधार पर जमानत पर रिहा किया गया था।

पुनीत के वकील कन्हैया सिंघल ने कहा, “उसे भारत से आस्ट्रेलिया ले जाने का क्या उद्देश्य है। वह अस्पताल में भी भर्ती है?” उन्होंने कहा कि पुनीत का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज किया गया था।

जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, जेल जाने से पूर्व पुनीत बीमार था और इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493