राजधानी दिल्ली में तेज धूप

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज (मंगलवार)आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे।”

अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह में वातावरण में 68 फीसदी आद्र्रता थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की एक-दो फुहारें पड़ सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493