जापान में व्यक्ति ने बुलेट ट्रेन में खुद को आग लगाई (लीड-1)

टोक्यो, 30 जून (आईएएनएस)। जापान में मंगलवार को एक व्यक्ति ने बुलेट ट्रेन के अंदर खुद को आग लगा ली।

‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, जापान रेल के प्रवक्ता ने बताया कि टोक्यो से ओसाका जा रही बुलेट ट्रेन में एक यात्री ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आग लगा ली थी, जिसके बाद कोच में आग लगी।

घटना का पता चलते ही पूर्वाह्न् 11.30 बजे ट्रेन को कानागावा प्रांत में शिन-योकोहामा और ओडावारा स्टेशन के बीच रोक दिया गया।

इस बीच, ट्रेन में सवार दो लोगों को दिल का दौरा भी पड़ गया।

टेलीविजन में दिखाई जा रही घटना की तस्वीरों में ट्रेन से धुआं निकलता दिखाई दिया।

बचावकर्मियों का कहना है कि हादसे में लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। हालांकि इस बारे में फिलहाल ठीक-ठीक कुछ नहीं बताया जा सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493