कमल हासन की ‘थूंगावनम’ की शूटिंग जुलाई तक पूरी

चेन्नई, 30 जून (आईएएनएस)। कमल हासन अभिनीत तमिल-तेलुगू फिल्म ‘थूंगावनम’ की शूटिंग जुलाई में पूरी होने की संभावना है। यह फ्रांसीसी फिल्म ‘स्लीपलेस नाइट’ का आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “टीम इस वक्त चेन्नई में स्थित ईस्ट कोस्ट रोड पर विशेष रूप से बनाए गए सेट पर शूटिंग कर रही है। आधी से ज्यादा शूटिंग हो चुकी है और इस रफ्तार को देखते हुए यह अगले माह तक पूरी हो जानी चाहिए।”

‘थूंगावनम’ एक बार में बीती एक रात की कहानी बताई गई है। इसमें प्रकाश राज, मधु शालिनी, संपत राज, किशोर और आशा सरथ भी अहम भूमिका में हैं।

इसमें कमल हासन एक पुलिसकर्मी, जबकि प्रकाश राज उनके साथी की भूमिका में होंगे।

फिल्म का निर्देशन हासन के साथी राजेश एम.सेल्वा कर रहे हैं। तेलुगू में फिल्म का नाम ‘चीकती राज्यम’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493