कैटवॉक मॉडल आकर्षक नहीं होतीं : रेफेली

लॉस एंजेलिस, 30 जून (आईएएनएस)। मशहूर मॉडल बार रेफेली को लगता है कि कैटवॉक मॉडल आकर्षक नहीं होतीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, इजरायली मूल की 30 वर्षीया मॉडल रेफेली ने फैशन मासिक पत्रिका ‘हैलो’ के अगस्त संस्करण के लिए एक साक्षात्कार में कैटवॉक मॉडलों के बारे में अपनी राय जाहिर की।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी कैटवॉक नहीं किया, क्योंकि मैं कभी इतनी दुबली नहीं रही और न ही मेरी लंबाई ज्यादा है। मैं एक आकर्षक मॉडल हूं और कैटवॉक मॉडल आकर्षक नहीं होती हैं।”

रेफेली ने यह भी खुलासा किया कि काम के दौरान उन्हें तरह-तरह के फैशन वाले परिधान पहनना पसंद है, लेकिन छुट्टियों में वह साधारण पोशाक पहनती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा काम मेरे व्यक्तित्व का दूसरा पहलू है। यह मेरा अलग ही रूप है और मुझे पसंद है। कैमरे के सामने नहीं होती हूं, तो मैं बिल्कुल अलग ही इंसान होती हूं। मैं मेकअप नहीं करती, ऊंची एड़ी के जूते नहीं पहनती और एक आम युवती होती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493