वालेंसिया ने ब्राजील के रॉड्रगो से करार रद्द किया

रियो डी जनेरियो, 30 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब वालेंसिया ने ब्राजील के रॉड्रगो काइयो से अनुबंध को रद्द कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, रॉड्रगो इसी महीने की शुरुआत में चिकित्सा जांच के लिए वालेंसिया गए थे। साथ ही उनके मौजूदा क्लब साओ पाउलो ने 1.25 करोड़ यूरो की राशि भी इस करार के तहत स्वीकार कर ली थी।

अब हालांकि माना जा रहा है कि रॉड्रगो इसी हफ्ते ब्राजील लौट आएंगे। दोनों में से किसी क्लब ने रॉड्रगो के लौटने के कारण के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

इस बीच वालेंसिया ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा, “हमने रॉड्रगो से अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला सभी कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है।”

गौरतलब है कि 21 वर्षीय रॉड्रगो ब्राजील की अंडर-20, यू-21 और यू-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। पिछले साल उनके एटलेटिको मेड्रिड से भी जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसके बाद हालांकि घुटने में लगी गंभीर चोट के कारण वह कई दिनों तक मैदान से बाहर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493