अगरतला, 30 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विधानसभा की दो सीटों के लिए कराए गए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।
पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों को रिकॉर्ड अंतर से हराया है।
अधिकारियों ने बताया कि माकपा ने लगातार नौवीं बार प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जबकि सुरमा विधानसभा सीट पर यह माकपा की लगातार आठवीं बार जीत है।
dharmpath.com dharmpath