मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। बंबई उच्च नयायालय ने मंगलवार को नेस्ले इंडिया को मैगी नूडल की सभी किस्मों का निर्यात करने की अनुमति दे दी।
देश में हालांकि इन उत्पादों पर प्रतिबंध बना रहेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।
मैगी के नमूनों में सीमा से अधिक सीसा और एमएसजी पाए जाने पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पांच जून को इन उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
नेस्ले इंडिया ने हालांकि इस प्रतिबंध को अदालत में चुनौती दी और कहा कि उसे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।
dharmpath.com dharmpath