राष्ट्रपति ने कनाडा को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कनाडा के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रणब ने कनाडा के गवर्नर जनरल डेविड जॉनस्टन को लिखा, “कनाडा के राष्ट्रीय दिवस पर भारत सरकार और जनता की तरफ से मुझे शुभकामनाएं देने में हर्ष का अनुभव हो रहा है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और कनाडा की लोकतंत्र, सहिष्णुता और कानून के प्रति एक जैसी प्रतिबद्धता है। दोनों देशों की दोस्ती जनता के बीच सुदृढ़ आदान-प्रदान और सहयोग से मजबूत हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493