दमिश्क, 30 जून (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पूर्वी सीरिया में दो महिलाओं का सिर कलम कर दिया। सीरिया में आईएस के अस्तित्व में आने के बाद से महिलाओं के सिर कलम करने का यह पहला मामला है।
ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, महिलाओं के सिर कलम करने की यह घटना इराक की सीमा के पास स्थित सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-जोर की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, सीरिया में एक साल पहले अपने कब्जे वाले इलाकों में खिलाफत का ऐलान करने के बाद से महिलाओं का सिर कलम करने का यह पहला मामला है।
ऑब्जरवेटरी के अनुसार, आतंकवादी गिरोह महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहा है। वह इराक के यजीदी समुदाय की महिलाओं को बंधक बनाकर उन्हें इराक और सीरिया में वेश्यावृत्ति के लिए बेच रहा है।
dharmpath.com dharmpath