नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को उस समय काफी हंगामा हुआ, जब एक भाजपा विधायक ने सदन में माइक तोड़ दिया। सदन में भाजपा के मात्र तीन विधायक हैं।
विपक्ष के नेता का दर्जा पाए विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने सदन में बोलना या किसी तरह का सवाल पूछना चाहा तो उनका माइक बंद कर दिया गया। उनका समर्थन करते हुए भाजपा के दूसरे विधायक ओ.पी. शर्मा ने अपने डेस्क पर लगे माइक को तोड़ दिया।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने शर्मा के इस कदम की आलोचना की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले विपक्षी विधायक से माफी मांगने को कहा।
dharmpath.com dharmpath