जगमोहन यादव बने उप्र के नए पुलिस महानिदेशक

लखनऊ , 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम सीबीसीआइडी के डीजी जगमोहन यादव को उप्र का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया। इनका कार्यकाल छह माह का होगा। 1983 बैच के आईपीएस जगमोहन इस दौड़ में काफी समय से थे, लेकिन ऐन वक्त पर वह दो बार ताजपोशी से वंचित रह गए थे।

प्रमुख सचिव गृह देबाशीश पंडा ने मंगलवार शाम जगमोहन यादव को नया डीजीपी बनाये जाने की जानकारी दी।

जौनपुर जिले के मूल निवासी जगमोहन सपा सरकार के करीबी हैं। सरकार बनने के बाद ही उन्हें एडीजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में एसी शर्मा का नाम आने के बाद जगमोहन की साख सरकार की नजर में बढ़ी और उन्हें पुलिस महकमे का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद सौंप दिया गया। उनका कार्यकाल दिसंबर 2015 तक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493