गोवा में होगी ‘काली चाय पे चर्चा’

पणजी, 30 जून (आईएएनएस)। कार्पोरेशन ऑफ द सिटी ऑफ पणजी (सीसीपी) के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता एक जुलाई को अलग तरह से ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस दौरान वे जनता से अपना दुख जाहिर करने के लिए काले कपड़े पहनेंगे और काली चाय पीएंगे।

सीसीपी के दिहाड़ी कामगार मजदूरी बढ़ाने और अपने काम को नियमित करने की मांग कर रहे हैं, वे राजधानी के सभी 30 वार्डो में ऐसे प्रदर्शन करेंगे, तथा स्थानीय लोगों को चाय की पेशकश करेंगे तथा इस दौरान अपनी शिकायतों से अवगत कराएंगे।

सीसीपी के मजदूर संघ के प्रमुख अजित सिंह राणे ने कहा, “हम यह बात रखने की कोशिश कर रहे हैं कि आम कामगार अपने तरीके से चाय पर चर्चा कर सकते हैं। काली चाय और काली पोशाक हमारे प्रदर्शन का प्रतीक होगा।”

सीसीपी अपने कामगारों को प्रतिदिन 221 रुपये मजदूरी देता है, जबकि राणे 409 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मांग रहे हैं।

सीसीपी गोवा की एकमात्र नगर निगम है।

‘चाय पे चर्चा’ की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 के आम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत पेश की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493