धौलपुर महल सरकार की संपत्ति : कांग्रेस

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को विवादों से घिरी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर दबाव बनाते हुए एक ताजा दस्तावेज पेश किया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि धौलपुर महल राज्य सरकार संपत्ति है।

पार्टी ने इस पूरे विवाद की स्वतंत्र जांच कराए जाने की भी मांग की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दस्तावेज पेश किया, जिसमें कथित रूप से यह दिखाया गया है राजे के बेटे दुष्यंत सिंह और उनके पिता हेमंत सिंह ने धौलपुर महल की केवल चल संपत्ति के लिए समझौता किया था, इसलिए यह महल सरकारी संपत्ति है।

उन्होंने कहा, “हम तब तक खुलासा करते रहेंगे, जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मामले के संबंध में कोई बयान नहीं देते या फिर जांच के आदेश नहीं देते।”

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जब तक इस मुद्दे को बंद नहीं कर दिया जाता, कांग्रेस खुलासे करती रहेगी।”

रमेश ने कहा कि 1949 के दस्तावेज में दिखाया गया है कि धौलपुर महल राज्य सरकार की संपत्ति है, लेकिन तब के महाराजा उदयभान सिंह ने इसे अपने नियंत्रण में रखा और इसकी संपत्ति का इस्तेमाल जीवनर्पयत किया।

इधर, रमेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस दावे पर कि जब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महल के नजदीक जमीन आवंटित की, तो इसका मुआवजा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को दिया गया, पर कहा कि उन्हें मुआवजा दिए जाने को चुनौती देने वाला मामला सीबीआई में चल रहा है।

रमेश ने कहा, “10 अप्रैल, 2013 को दो लोगों ने सीबीआई से शिकायत की थी कि इस जमीन को अवैध तरीके से प्राप्त किया गया है। दुष्यंत इसके मालिक नहीं हैं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री को इस मामले में जवाब देने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493