उप्र : गैस सिलेंडर रिसाव से आग, 4 की मौत

पुलिस के अनुसार, घोसी के मझवारा मोड में देवरिया जनपद के बरहज बाजार निवासी कृष्णा जायसवाल किराए का कमरा लेकर पूरे परिवार के साथ रहते थे। वह घर से ही सटे दुकान में साड़ी का व्यवसाय करते थे।

सोमवार की देर रात पूरा परिवार सो रहा था। इसी बीच दो बजे वह मच्छर को भगाने के लिए अगरबत्ती जला रहे थे, जिससे वहां अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की चपेट में आने से कृष्णा जायसवाल, उनके बेटा कुबेर, आनंद और बेटी दीक्षा की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कृष्णा जायसवाल जबकि पत्नी शकुंतला, बेटी मोहिलीन, साली अंकिता और साले की बेटी मुस्कान बुरी तरह से झुलस गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493