मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.55 बजे 136.98 अंकों की तेजी के साथ 27,917.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.65 अंकों की तेजी के साथ 8,408.15 पर कारोबार करते दिखे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 42.82 अंकों की तेजी के साथ 27,823.65 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस निफ्टी 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,376.25 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath